मां पीतांबरा के दर्शन करने के लिए बुलेट मोटरसाइकिल से जाते मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्
- फोटो : DEHAT
दतिया। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र शनिवार को सुबह स्वयं बुलेट मोटरसाइकिल चलाकर पीतांबरा पीठ पर माई के दर्शन करने पहुु़ंचे। सुबह डॉ. मिश्र जब अपने राजघाट कॉलोनी स्थित निवास पर आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे थे, तभी बुलेट के नये शोरूम की ओपनिंग कराने के लिए पहुंचे व्यक्ति से उन्होंने कहा कि बुलेट कहां है। इसके बाद वह बुलेट स्वयं चलाकर पीतांबरा मंदिर पहुंचे। रास्ते में जब लोगों ने बिना किसी सुरक्षा तामझाम के उन्हें अकेले बुलेट से देखा तो उनकी सहजता की सराहना करते नजर आए। मालूम हो कि गृहमंत्री डॉ. मिश्र को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। बावजूद इसके वो बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां पीतांबरा तथा वनखण्डेश्वर महादेव के दर्शन किए।