फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन होते ही खूब उड़ा अबीर गुलाल, हुई रंगों की बौछार

विज्ञापन
झोकनबाग में दहन के लिए सजी होलिका की पूजा करतीं महिलाएं। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा रविवार की रात होलिका दहन हुआ। इसके साथ ही जमकर अबीर गुलाल उड़ा और लोगों ने एकदूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। जिले में बारह सौ से अधिक स्थानों पर होली जलाई गईं।
विज्ञापन

रविवार को होलिका दहन की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गईं थीं। युवाओं और बच्चों की टोलियां सक्रिय हो गईं थीं। होलिका दहन वाले स्थानों की सफाई और गोबर से लिपाई कर डांढ़े गाढ़े गए और लकड़ियों व कंडों से होली सजाई गई। महिलाओं ने शाम से ठंडी होली का पूजन शुरू कर दिया था। होलिका का विधिवत रोरी, चावल, गुझियां व अन्य पकवान अर्पित किए गए। सुख शांति की कामना के साथ सूती धागे व कलावा बांधे गए। रात में शुभ मुहूर्त में होलिका दहन हुआ। इसके साथ ही शुरू हो गया धूमधड़ाका। जगह-जगह युवाओं की टोलियां होली के फिल्मी गानों की धुन पर थिरकती नजर आईं। इस दौरान जमकर अबीर - गुलाल उड़ा और हुई रंगों की बौछार। महानगर में 610 और जिले में बारह सौ से अधिक स्थानों पर होलिका दहन हुआ।
वहीं, गांधी रोड स्थित श्री गोपाल जी महाराज के मंदिर के सामने पं. राधे चौबे के मंत्रोच्चारण के बीच होलिका दहन हुआ। इस अवसर पर अशोक तिवारी, रवीश त्रिपाठी, संजीव दुबे, कल्लू चौरसिया, पृथ्वीनाथ तिवारी, गोपाल चौबे, डा. प्रदीप शर्मा, नरेश डेंगरे आदि मौजूद रहे। उधर, बड़ा बाजार मालिनों के चौराहे पर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के सामने आचार्य पं. रघुवीर शरण शस्त्री व शिवम नायक ने मंत्रोच्चारण के साथ होलिका दहन कराया। इस अवसर पर मनोज अग्रवाल, प्रदीप सोनी, दिनेश अग्रवाल, हरी अग्रवाल, सुभाष चौरसिया, राकेश माली, राजीव गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, अनूप माली, रमेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

होली के अवसर पर आर्य समाज नगरा में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शकुंतला यादव, जसवंत सिंह आर्य, आरती श्रीवास्तव व विजय कुमार राजपूत ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राकेश नामदेव, आरके सिंह आर्य, रामगोपाल, अमर सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, मनमोहन कटारे, रामबाबू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। वहीं, श्री भैरव धाम मंदिर में अनिल मुस्तारिया व इं. मयंक श्रीवास्तव ने प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर शरद खरे, विशाल खरे, धर्मेंद्र कुशवाहा, सुंदर कुशवाहा, उमाशंकर दीक्षित, विनय कुमार, नरेश रावत आदि मौजूद रहे।
सिद्धेश्वर नगर आईटीआई स्थित वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दरम्यान बुजुर्गों के साथ फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर सीमा शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, रीना मिश्रा, संतोष गौड़, सीमा सिंह, डा. निर्मल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
वहीं, देवस्थल खातीबाबा पर सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर विधिवत पूजन - अर्चन हुआ। इस मौके पर धनीराम कुशवाहा, रामप्रसाद कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, मनीराम, राजेंद्र, निर्मल, भावेश आदि मौजूद रहे। संचालन पं. सियाराम शरण चतुर्वेदी व आभार अभिषेक कुशवाहा ने जताया। झोकनबाग में नारायण धर्मशाला के पास होलिका दहन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा रहे। इस अवसर पर अतुल मिश्रा, परमजीत सरदार, दीपक हीरवानी, आशीष उपाध्याय, विनोद अवस्थी, सनी बजरंगी, मोहित राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें