फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

850 स्थानों पर होलिका दहन आज

Sun, 12 Mar 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
850 स्थानों पर होलिका दहन आज - फोटो : demo
विज्ञापन
महानगर के 850 स्थलों पर रविवार को होलिका दहन होगा। शुभ मुहूर्त शाम 7 बजे से रात 8:30 के मध्य होगा। होलिका दहन के लिए अधिकांश स्थलों पर दांड़ा गाड़ा जा चुका है। शनिवार की शाम से ही होलिका दहन की तैयारियों में जुटे युवाओं ने लकड़ियों का इंतजाम किया। 
विज्ञापन

घास मंडी, पंचकुइयां मंदिर क्षेत्र, सीपरी, नंदनपुरा, नगरा, सदर सहित महानगर के 850 स्थलों पर रविवार को परंपरा के अनुसार होलिका दहन होगा। महंत विष्णु दत्त स्वामी ने बताया कि फाल्गुनी शुक्ल की पूर्णिमा पर शाम 7 बजे से रात 8:30 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रहेगा। हालांकि अति शुभ मुहूर्त शाम 7:30 बजे से है। इस समय में कन्या लग्न रहेगा। होलिका दहन से पहले महिलाएं दोपहर 3 बजे से गो धूलि बेला तक पूजा करें। होलिका दहन के बाद गेंहू की बालियों को उस पर सेंक कर घर में प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। इससे सुख शांति और आयु वृद्धि होती है। नगर निगम के अपर आयुक्त रोहन सिंह ने बताया कि इन होलिका दहन स्थलों पर नगर निगम साफ सफाई कर चूना डलवाने के अलावा गोबर से लिपाई भी करवाएगा। 

13 को परमा, 14 को दूज
13 मार्च को होली की परमा पर रंगोत्सव खेला जाता है। इस दिन मंदिरों में भक्त भगवान कृष्ण के साथ होली खेलते हैं। 14 मार्च क ो दूज मनाया जाएगा। दूज पर महिलाएं घर के दरवाजों पर पूजा करती हैं। व्यापारी दोपहर में अपनी दुकानों पर पूजा करते हैं। इसके अलावा बहनें अपने भाईयों का तिलक भी करती हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली रूट पर एक्सट्रा बसें चली
यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाएगा। वर्तमान में 135 बसें दौड़ रही हैं। एआरएम रामलवट ने बताया कि कानपुर मार्ग पर सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। वर्तमान में कानपुर मार्ग पर 80 बसें चल रही हैं। इसके अलावा दिल्ली मार्ग पर पांच एक्सट्रा बसें चलाई हैं। पहले दो बसें चलती थीं। उनके अनुसार समथर, गरौठा सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आने जाने के लिए विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। रात में चलने के लिए आठ एक्सट्रा बसें तैयार की हैं, जो जरूरत पर चलाई जाएगी। 

इस्कॉन मंदिर में फूलों की होली 13 को 
फूटा चौपड़ा स्थित इस्कॉन मंदिर में चल रहे भगवान चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव के अंतर्गत सुबह मंगला आरती, श्रृंगार बाद दोपहर में हरीनाम संकीर्तन होगा और उन्हें 56 भोग अर्पित किया जाएगा। बृजभूमि दास ने बताया कि 13 मार्च को होली की परमा पर राधा कृष्ण का होली महोत्सव मनेगा, जिसमें फूलों की होली शाम सात बजे से खेली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें