झांसी। महानगर में विभिन्न समाज सेवी संगठनों के तत्वावधान में रविवार को भी होली मिलन समारोह आयोजित हुए। इस दौरान वक्ताओं ने सामाजिक एकता पर बल दिया। वहीं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने लुत्फ उठाया।
स्थानीय होटल में जेसीआई झांसी उमंग के हुए कार्यक्रम में कैंडिल गेम में संदीप नछौला, श्रृति नाछौला ने पहला व मोहम्मद आसिफ ने दूसरा स्थान पाया। एक्टिंग गेम में साकिर खान व शहनाज बानो ने प्रथम, बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मोहम्मद अयान, केशव व मोहम्मद जैड ने, सीनियर वर्ग में स्तुति सिन्हा ने सफलता हासिल की। वहीं विजेताओं को पुरस्कार वितरण के पश्चात फूलों की होली खेली गई और मनोरंजक डांस किया। इनमें प्रियंका तोमर का नृत्य सराहा गया। इस अवसर पर फाउंडेशन चेयरमैन मनोज आहूजा, वीरेंद्र गुप्ता, अध्याय अध्यक्ष विकास खरे, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप तिवारी, सरिता खरे, सोनिया आहूजा, अनुराधा गुप्ता, शबीना खान, आशी राय, स्वप्निल अग्रवाल, चांदनी साहू, साधना गेढ़ा, नेहा अग्रवाल आदि मौजूद रही। अंत में आभार अध्याय सचिव जगदीश सुंदरानी ने जताया।
इधर भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में चंदा होटल में हुए कार्यक्रम में आठ मई को निकाले जानी वाली शोभायात्रा पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डा. दिलीप शर्मा, कृष्ण चंद्र शर्मा नारद जी, लल्लन महाराज, कृष्ण चंद्र गोलवलकर, डा. बाबू लाल तिवारी, नगर विधायक रवि शर्मा, चंद्र शेखर तिवारी, सिया राम शरण चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
पं. दीन दयाल सभागार में हुए जिझौतिया मंडल के समारोह में नगर विधायक रवि शर्मा, संरक्षक दत्तात्रेय नारायण गोस्वामी, संतोष गोस्वामी, महेश दीक्षित, लखन लाल पुरोहित, अशोक बिलगैया आदि ने एक दूसरे को गुलाल लगाया।
इधर मुहल्ला खुशीपुरा में आर्य समाज जन जागरण समिति द्वारा आयोजित समारोह में फूलों की होली खेली गई एवं संतोष पंथी, त्रिलोक चंद्र ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर कोरी समाज महापंचायत अध्यक्ष घनश्याम दास वर्मा, सुभाष चंद्र वर्मा, डा. डीआर चंचल, अमीर चंद्र आर्य, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।
इधर गोला कुआं स्थित कार्यालय में युवा ब्राह्मण महासंघ के होली मिलन समारोह में स्थानीय कलाकारों ने होली गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पंकज पाराशर, चंद्र प्रकाश मिश्रा, महेश पांडेय, रवीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
स्वामी विवेकानंद मंडल हिंदू युवा वाहिनी के होली मिलन समारोह में दयाशंकर कुशवाहा, प्रवीण दयाल, अवतार खटीक, निशांत कुशवाहा आदि ने, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के होली मिलन समारोह में राम कुमार, श्री राम यादव, अब्बास अली, सीताराम सक्सेना, जेपी तोमर, सचिव देवेश खरे आदि ने, लक्ष्मी गार्डन में बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के समारोह में विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, राम किशन निरंजन, डा. वीएल पटेल, मुकेश सचान, रानू पटेल आदि ने, राम जानकी मंदिर में महापौर किरन वर्मा, मोहन दास जी महाराज, सभासद नरेश ठेकेदार, मेवालाल झा आदि ने एक दूसरे क ो चंदन गुलाल से तिलक कर होली की बधाई दी।