फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : यूपी, पंजाब, और चंडीगढ़ की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेली जा रही राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में पंजाब और उत्तर प्रदेश की टीमों ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग में पंजाब और चंडीगढ़ की टीम सेमीफाइनल में पहुंची।
बालिका वर्ग के पहले मैच में पंजाब ने हिमाचल प्रदेश की टीम को 8-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पंजाब टीम की ओर से करनप्रीत कौर, कमलदीप कौर और सुखवीर कौर ने तीन-तीन गोल किए। दूसरा मुकाबला चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश की टीम के बीच हुआ। उत्तर प्रदेश की टीम 2-0 विजयी हुई। उत्तर प्रदेश की ओर से पूर्णिमा यादव व वंदना पटेल ने एक-एक गोल किया। पूर्णिमा यादव को प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग का पहला मैच जम्मू-कश्मीर और पंजाब के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में पंजाब की टीम ने 21-0 से जीत दर्ज की। पंजाब की ओर से लवनीर सिंह, चरनजीत सिंह और करन सिंह ने चार-चार गोल किए। पंजाब के लवनीर सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने चंडीगढ़ को 10-2 से पराजित किया। चंडीगढ़ की ओर से सुखमन प्रीत ने चार गोल किए। सुखमन प्रीत सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, सुनील कुमार, अशोक ओझा, हाॅकी प्रशिक्षक सुषमा कुमारी, वरिष्ठ खिलाड़ी बृजेंद्र यादव, राजा खान, विकास उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज इन टीमों के बीच होंगे सेमीफाइनल मैच
बालिका वर्ग में हरियाणा की टीम का मुकाबला चंडीगढ़ से होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश की टीम दिल्ली से भिडे़गी। बालक वर्ग में हरियाणा का मुकाबला चंडीगढ़ से तथा यूपी का मैच पंजाब की टीम से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें