फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किसरदा प्रधान पर जानलेवा हमला, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी-सिलावन। थाना महरौनी अंतर्गत किसरदा प्रधान पर कुछ लोगों ने एकराय होकर हमला कर दिया। इससे प्रधान के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। प्रधान जैसे-तैसे जान बचाकर सीएचसी पहुंचा। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

किसरदा गांव निवासी गोविंद सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका भाई हाकिम सिंह पुत्र भुजबल सिंह किसरदा ग्राम पंचायत का प्रधान है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे उनका भाई अपने मित्र भरत को छोड़कर वापस घर लौट रहा था। वह मड़ावरा मार्ग स्थित नहर की पुलिया पर पहुंचा था कि विपक्षियों ने उसे घेरकर गालीगलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार, पत्थर व ईंटों से हमला कर दिया। इससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने गमछा से उसका गला दबाने का प्रयास किया। जैसे-तैसे भाई ने अपने आप को छुड़ाकर पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पर लहूलुहान स्थिति में पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसने बताया कि कुछ दिन पहले भी विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महरौनी निवासी अखंड प्रताप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह पुत्र श्यामसुंदर सिंह, अरुण सिंह पुत्र श्यामसुंदर सिंह, सोनू राजा पुत्र हुकुम सिंह और महेंद्र सिंह पुत्र भूपत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें