फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : झांसी, गोरखपुर, मुरादाबाद, लखनऊ और आगरा की टीम रही विजेता

Wed, 13 Sep 2023 10:59 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित की जा रही प्रदेशीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को झांसी, गोरखपुर, मुरादाबाद, लखनऊ और आगरा की टीमों ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के जूनियर छात्र वर्ग में झांसी ने मेरठ को सात गोल से पराजित किया। गोरखपुर ने अलीगढ़ को 2-0 से और मुरादाबाद ने सहारनपुर को 1-0 से शिकस्त दी। आगरा ने गोरखपुर को 5-0 से हराया। लखनऊ और प्रयागराज के मुकाबले में प्रयागराज को वॉकओवर दिया गया। सब जूनियर छात्र वर्ग में गोरखपुर ने देवीपाटन को 4-2, लखनऊ ने कानपुर को 4-0, वाराणसी ने सहारनपुर को 5-0, मुरादाबाद ने आगरा को 1-0, प्रयागराज ने गोरखपुर को 5-0 से पराजित किया। जूनियर छात्र वर्ग में गोरखपुर ने मुरादाबाद को 4-2 से, सहारनपुर ने बरेली को 4-0 से, झांसी ने वाराणसी को 3-0 से और गोरखपुर ने आगरा को 4-0 से हराया। इस मौके पर डीआईओएस राजेश कुमार सिंह, अजय सिंह, अखिलेश ब्रह्मचारी, इंद्रेश पाठक, अजय रजक, सुनीता तिवारी मौजूद रहे। संचालन संजीव त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें