झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में होटल मैनेजमेंट और टूरिज्म विभाग के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक उपकरणों से लैस फूड प्रोडक्शन लैब का कुलपति ने शुभारंभ किया। अब आईटीएचएम के छात्र-छात्राओं को आधुनिक मशीनों के उपयोग से खाना पकाना सिखाया जाएगा।
बीयू के आईटीएचएम विभाग में छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र में काबलियत दिखाने के लिए लैब को आधुनिक बनाने का काम शुरू किया गया था। हाल में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ने पर लैब को संवारने का काम शुरू किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील काबिया ने बताया कि आधुनिक उपकरणों से इस लैब को अपडेट किया गया है।
लैब में गैस बैंक, चाइनीज कुकिंग रेंज, मल्टीपिल स्लेमेंडस (बड़ा ओवन जिसमें बेकिंग और ग्राइडिंग का काम एक साथ किया जा सकता है), साउथ इंडियन रेंज, डीप फ्रीजर सहित कुकिंग के अन्य उपकरणों से लैस है तथा एक साथ 40 अभ्यर्थी एक साथ प्रेक्टिकल कर सकेंगे। इस लैब में होटलों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को इस उद्देश्य से स्थापित किया गया है, ताकि भविष्य में छात्र-छात्राओं को नौकरी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न आए। इस मौके पर प्रो. वीके सहगल, प्रो. प्रतीक अग्रवाल, डॉ. संजय निबोरिया, मायाशंकर सिंह, शैलेंद्र तिवारी मौजूद रहे।