फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटरों की सूची पड़ोसी जिलों में जाएगी

Sun, 21 Oct 2018 02:07 AM IST
jhansi
विज्ञापन
histrysheater - फोटो : demo
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिस्ट्रीशीटर व शातिर बदमाशों की सूची तैयार होने लगी है। जल्द ही सभी की सूची मध्य प्रदेश के पड़ोसी जिलों में फोटो समेत भेजी जाएगी। साथ ही बदमाशों की सक्रियता भी खंगालना शुरू कर दी गई है। जो फरार चल रहे हैं, उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश मेें होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हिस्ट्रीशीटर बदमाशों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। चुनाव से पहले सभी की सूची भी तैयारी की जाने लगी है। इस सूची को पड़ोसी जिलों में भेजा जाएगा, साथ ही फोटो का भी आदान-प्रदान होगा। पिछले माह पड़ोसी जिलों के पुलिस अफसरों के साथ हुई बैठक में सूची व फोटो मांगी थी। कई हिस्ट्रीशीट बदमाश भले ही फरार चल रहे हों, लेकिन उनकी गतिविधियां अब भी इलाकों में नजर आ रही हैं। पुलिस ने पकड़ने के लिए दबिश भी दी लेकिन हाथ नहीं आ सके। अब पुलिस ने उनके रिश्तेदारों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर व सक्रिय बदमाशों को दबोचने के लिए थानेदारों को सख्त निर्देश दिए हैं। जल्द ही अभियान चलाकर उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस को शक है कि फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते जाकर डेरा जमा सकते हैं, उनकी पुख्ता जानकारी न होने के कारण वहां की पुलिस पकड़ भी नहीं सकेगी। जिससे जिले की पुलिस शिवपुरी, टीकमगढ़, दतिया व अन्य पड़ोसी जिलों में सूची भेजने की तैयारी में है।

बाहरी अपराधियों को दे रहे पनाह
पता चला है कि महानगर के चर्चित हिस्ट्रीशीटरों ने बाहरी अपराधियों को पनाह देना भी शुरू कर दिया है। इसके चलते उनकी गिरफ्तारी भी नहीं पा रही है। गिरोह बनाकर बाहरी अपराधी हिस्ट्रीशीटरों के संपर्क में आकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, इसके एवज में उनको मोटी रकम भी मिल रही है। जिसके चलते जिले में आपराधिक घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन


सक्रिय बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस का अभियान जारी रहता है। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिस्टीशीटरों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान तेज किया जा रहा है। फरार हिस्ट्रीशीटर व शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - विनोद कुमार सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें