फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में रोजेदारों के लिए के लिए सहरी और इफ्तार का इंतजाम कर रहे हिंदू बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला कारागार सांप्रदायिक सद्भाव की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। जेल में वर्तमान में 32 बंदी रोजा रख रहे हैं। खास बात यह है कि रोजेदारों की हर संभव मदद कर रहे हैं हिंदू बंदी। सहरी और इफ्तार के लिए इंतजाम कर रहे हैं। जेल की रसोई में तड़के 2 बजे से सेहरी बनने लगती है। इतना ही नहीं कोराना वायरस के खात्मे के लिए हिंदू और मुस्लिम बंदी मिलकर दुआएं मांग रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कारागार की रसोई में रात दो बजे से ही हलचल शुरू हो जाती है। खाना बनाने वाले रसोइयों को इस बात की जल्दी रहती है कि वे जल्द से जल्द अपना कार्य पूरा करें, ताकि रोजा रखने वाले कैदियों को सहरी में कोई दिक्कत नहीं हो। जेल प्रशासन की ओर से ऐसे कैदी जो रमजान में रोजा रखते हैं, उनके लिए जेल की रसोई में पूरे इंतजाम किए गए हैं। सहरी सुबह तीन बजे परोस दी जाती है। अधिकांश कैदी रोटी, सब्जी, फल व दूध के साथ चाय भी लेेते हैं।
रोजा खोलने के लिए खजूर की भी व्यवस्था
बताया गया है कि तड़के सहरी में खाना बनता है, जो केवल रोजा रखने वालों के लिए बनता है। इफ्तार के लिए शाम पांच बजे तक सारे इंतजाम पूरे कर लिए जाते हैं। इफ्तार में पकौड़ा परोसा जा रहा है और खजूर की भी व्यवस्था की गई है। इसके बाद जेल मैनुअल के हिसाब से कैदियों को खाना दिया जाता है।
विज्ञापन

कोरोना के खात्मे के लिए करते दुआ
मुस्लिम बंदी जिन बैरकों में हैं, वहां नमाज से लेकर रोजा रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। दिन भर रोजेदार तसबीह व अन्य इबादत कर रहे हैं। वह नमाज के बाद अपने गुनाहों से तौबा और मगफिरत के साथ ही रिहाई के साथ-साथ कोरोना के खात्मे के लिए भी दुआएं कर रहे हैं।
लॉकडाउन के चलते नहीं मिल पा रहे परिजनों से
24 मार्च को पूरे लॉकडाउन में लॉकडाउन लगने के बाद बंदियों की मिलाई पर भी रोक लगा दी गई थी, ताकि उनमें किस तरह का संक्रमण न फैल सके। ऐसेे में बाहर से किसी तरह का सामान न आने के कारण जेल प्रशासन ही अन्य सुविधाएं मुहैया करा रहा है।
विज्ञापन

रमजान के इस महीने में जेल में भाईचारे का पूरा माहौल है। सभी आपस में एक दूसरे का खास ख्याल रख रहे हैं। इससे सभी के बीच भाईचारा भी बढ़ा है।
राजीव कुमार शुक्ला, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें