फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
झांसी। झांसी-कानपुर राजमार्ग पर वाहन चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने दिगारा फ्लाईओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से पुलिस ने तमंचे, कारतूस, लूटी गई रकम, बाइक व अन्य सामान बरामद किया है। तीनों से पूछताछ कर गिरोह की जानकारी हासिल कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि 8 नवंबर को थाना टहरौली क्षेत्र निवासी रोहित पाल के साथ हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने दस हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया था। इस घटना के बाद 11 नवंबर को भी बदमाशों ने ट्रक लेकर जा रहे संतकबीर नगर के वीरेंद्र यादव के साथ भी लूटपाट कर बीस हजार रुपये, मोबाइल छीना था। लगातार दो घटनाओं के बाद एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। एसएसपी ने एसओजी प्रभारी आशीष मिश्रा, बड़ागांव थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार त्रिपाठी व सर्विलांस प्रभारी सुधीर पवार के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की थी। शनिवार को सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमों ने बाइक सवार मध्य प्रदेश के जिला दतिया अंतर्गत थाना जिगना के विजयपुर गांव निवासी धर्मेंद्र पाल, सुरेंद्र यादव व कल्लू उर्फ संदीप परिहार को पकड़ा। पूछताछ में बताया कि तीनों मिलकर रात के समय हाईवे पर निकलने वाले लोगों को लूटते थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन तमंचे, नौ कारतूस, पांच मोबाइल, चालीस हजार रुपये बरामद किए। बरामद की गई बाइक को करैरा से चोरी की थी। पुलिस ने पूछताछ कर तीनों को जेल भेज दिया है।
घटना करने के बाद रिश्तेदारी में ठहरते थे आरोपी
आरोपी दतिया से घटना करने बड़ागांव आते थे। आरोपियों की बड़ागांव के एक गांव में रिश्तेदारी है। घटना को अंजाम देकर रिश्तेदारी में ठहरते थे। बदमाशों के पास से मिले तमंचों को लेकर भी पुलिस ने पूछताछ की है। बताया गया है कि तमंचे मध्य प्रदेश से खरीदे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें