फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कांवड़ यात्रा के लिए बंद किए हाईवे के कट

विज्ञापन
विज्ञापन
लुहारी। श्रावण मास में जलाभिषेक के लिए निकलने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झांसी-खजुराहो हाईवे पर विशेष यातायात प्रबंध किए जा रहे हैं। एनएचएआई की परियोजना इकाई छतरपुर ने लुहारी कस्बे सहित हाईवे के विभिन्न कटों को अस्थायी रूप से बंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। परियोजना निदेशक संदीप पाटीदार के निर्देश पर प्रोजेक्ट मैनेजर नागराज के मार्गदर्शन में सेफ्टी मैनेजर संदीप कुशवाह व पेट्रोलिंग अधिकारी प्रणवीर सिंह की मौजूदगी में हाईवे के विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग कर कट बंद किए जा रहे हैं। परियोजना निदेशक संदीप पाटीदार ने बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें