फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मोंठ में 199 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी में

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 34 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. माता प्रसाद राजपूत ने बताया कि क्षेत्र में कुल 199 गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इनमें जुलाई माह में 22 नई गर्भवती महिलाओं की पहचान की गई है, जो उच्च जोखिम की श्रेणी में आती हैं। इन सभी महिलाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार की जटिलता से समय रहते निपटा जा सके। शिविर के दौरान गर्भवतियों को आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां दी गईं और समय-समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। महिला चिकित्सक डॉ. मनीषा जैन ने महिलाओं की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें