फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार तिवारी ने की। प्राचार्य ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ा रही है, जिससे विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। डॉ. हरीश ने विश्व जनसंख्या दिवस के इतिहास व उद्देश्य के बारे में बताया कि संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने वर्ष 1989 में इसकी औपचारिक शुरुआत की थी। इतिहास विभाग के डॉ. अशोक मुस्तरया ने मातृ स्वास्थ्य, बेरोजगारी व आवश्यक सेवाओं तक पहुंच जैसी चुनौतियों पर चर्चा की। इस मौके पर सुनीता कृष्णा, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी इंद्रवेश आर्य ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संजय कुमार गौतम व महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन संजीव कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें