फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तेज रफ्तार बेकाबू कार ने ट्रांसपोर्टर को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर के राजगढ़ निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी की सोमवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वे रात में बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। उसी समय बल्लमपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रांसपोर्टर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मूल रूप से शिवपुरी निवासी अजय गिरि (36) पुत्र बैजनाथ परिवार के साथ राजगढ़ इलाके में रहते थे। वह ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक सोमवार रात को करीब 10 बजे वह ड्राइवरों का हिसाब करने के लिए बाइक से बल्लमपुर के लिए निकले थे। वह बल्लमपुर तिराहे से मुड़ने को हुए तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अजय सिर के बल नीचे गिर गए और दम तोड़ दिया। वहीं चालक कार लेकर मौके से भाग गया। लोगों की सूचना पर हंसारी चौकी इंचार्ज अश्वनी दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर आनंद सिंह के मुताबिक वाहन चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
दो शादियां की थीं
अजय ने दो शादियां की हैं। वह अपनी दूसरी पत्नी नीलम के साथ राजगढ़ में रहते थे। पुलिस के मुताबिक पहले पति की मौत के बाद नीलम ने अजय से विवाह कर लिया था। नीलम से उसके दो लड़के थे। वहीं पहली पत्नी लक्ष्मी के भी दो लड़के राज और विक्की हैं। लक्ष्मी दोनों लड़कों को लेकर शिवपुरी में रहती है। पुलिस ने अजय की मौत की खबर शिवपुरी में उसके पिता को भी दे दी। सुबह तक परिवार के लोग रोते-बिलखते हुए यहां पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें