फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरिटेज वॉक : लोगों ने किया धरोहरों का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग एवं उप्र राज्य पर्यटन निगम लि. की ओर से रॉयल हेरिटेज वॉक का आयोजन हुआ। शुभारंभ नगर विधायक रवि शर्मा ने किया। रानी महल के बाद किला का भ्रमण किया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से किले पर आयोजित वर्कशॉप-सेमीनार का पर्यटकों ने आनंद लिया। किले के बाद हेरिटेज वॉक राजकीय संग्रहालय पहुंचा। संग्रहालय में आयोजित प्रदर्शनी का पर्यटकों ने भ्रमण किया। इस अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के इजहार आलम, संग्रहालय के उपनिदेशक डा. मनोज, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्ति, माला मल्होत्रा, विवेक दत्त स्वामी, पर्यटन निगम प्रबंधक नीरज पाहूजा, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें