रमजान में तमाम लोग रोजे, सहरी, इफ्तार समेत अन्य मसलों पर मालूमात करते हैं। पहले लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आने पर उलमा से मिलकर तमाम मसले में उनसे बात कर लेते थे लेकिन लॉकडाउन में मस्जिदों में नमाज नहीं हो रही है। इसलिए उलमा ने लोगों की सहूलियत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। लोग 9454074881 व 8299321614 पर फोनकर मसले की जानकारी कर सकते हैं। महिलाओं के लिए जारी व्हाट्सएप नंबर पर सवाल को लिखकर भेजना होगा। महिलाओं को व्हाट्सएप पर ही जवाब दिया जाएगा। जबकि पुरुष किसी भी वक्त फोन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि लॉकडाउन होने की स्थिति में शहर की इबादतगाहें बंद हैं। लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की दीनी मसलों की जानकारी देने के लिए हेल्प लाइन नंबर को जारी किया गया है।
फितरा की रकम 40 रुपये तय की गई
मुफ्ती साबिर कासिम ने बताया इस साल फितरा की रकम चालीस रुपये तय की गई है। ईद की नमाज से पहले इस रकम को अदा करना जरूरी है।