फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थान के विकास में सहयोग दें पुरातन छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग में वर्चुअल एल्युमिनाई मीट हुई। इसमें सौ से अधिक पुरातन छात्रों ने हिस्सा लिया। संकाय अध्यक्ष प्रो. एमएम सिंह ने सभी पुरातन छात्रों से संस्थान के विकास में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन

आईटीएचएम के निदेशक प्रो. प्रतीक अग्रवाल ने कार्यक्रम को पूर्व और वर्तमान छात्रों के बीच नई तकनीकी और रोजगार का माध्यम बताया। संयोजक डॉ. ललित गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता के बारे में बताया। पुरातन छात्र नितिन भटनागर और संजय वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। सह संयोजक इंजी. विजय कुमार वर्मा ने वर्चुअल मीट को संस्था की सफलता में नित नए आयाम स्थापित करने वाला कार्यक्रम बताया। संचालन इंजी. प्रियंका पांडेय ने किया। इस दौरान इंजी. केशव कुमार तिवारी, डॉ. सादिक खान, बीबी निरंजन, बीपी गुप्ता, अखिलेश कुमार, अनुराग कुमार और मनोज वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें