फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट नहीं पहना तो भरा जुर्माना और मांगी माफी

Sun, 03 Jul 2016 01:53 AM IST
jhansi
विज्ञापन
helmet - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी के निर्देश पर शनिवार की शाम पूरे शहर में बड़े पैमाने पर हेलमेट लगाओ अभियान चला। पहली बार थानों की पुलिस ने हेलमेट चेक किए। खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी कई जगह पर बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों को पकड़ा और संबंधित थानों की पुलिस को सौंपा। हेलमेट नहीं लगाने वालों ने जुर्माना भरा और माफी भी मांगी।
विज्ञापन


पुलिस ने इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, मऊरानीपुर तिराहा, गोविंद चौराहा, जीवनशाह तिराहा, चित्रा चौराहा, रसबहार तिराहा, एवट मार्केट, झांसी होटल चौराहा, बाटा चौराहा, बस स्टैंड, मेडिकल कालेज बाईपास, खंडेराव गेट, बीकेडी चौराहा, मिनर्वा चौराहा, अशोक तिराहा, डीआरएम कार्यालय मार्ग, आशिक चौराहा, जेल चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा आदि स्थानों पर अभियान चलाया। कुछ लोग पुलिस देख इधर-उधर से भागने का प्रयास करने लगे मगर बच नहीं सके। कुछ लोग पुलिस से बहस करने लगे पर उन्हें हड़काया गया और हिदायत दी गई कि बजाय तर्क करने के हेलमेट पहने। इससे उनकी सुरक्षा भी होगी और पुलिस कार्रवाई से भी बचे रहेंगे। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए अपने रुतबे और संबंधों को हवाला दिया मगर उनकी एक नहीं चली। इस दौरान एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, सीओ सिटी कल्याण सिंह सक्रिय रहे। एसएसपी ने बताया कि अब लगातार अभियान चलाया जाएगा। पुलिस वाले भी नहीं बख्शे जाएंगे। कुछ के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें