फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीराकुंड का एसी फेल, गर्मी से उबले यात्री

Tue, 13 Jun 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हीराकुंड का एसी फेल - फोटो : demo
विज्ञापन
निजामुद्दीन से विशाखापटनम जा रही हीराकुंड एक्सप्रेस का एसी फेल होने पर यात्रियों ने प्लेटफार्म नंबर तीन पर जमकर हंगामा किया। एसी दुरुस्त करने के लिए एक टेक्नीशियन ट्रेन के साथ रवाना किया गया। इस बीच ट्रेन एक घंटे लेट हो गई।
विज्ञापन

हीराकुंड एक्सप्रेस के  बी-वन कोच का एसी निजामुद्दीन से ही खराब था। यात्री लगातार शिकायत दर्ज करा रहे थे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। गर्मी के कारण पल-पल काटना मुश्किल हो रहा था। खासकर वे यात्री ज्यादा परेशान थे, जो बच्चों को लेकर साथ जा रहे थे। यात्रियों ने आगरा और ग्वालियर स्टेशन पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां उनको यह कहकर शांत करा दिया गया कि झांसी में एसी ठीक कर दिया जाएगा। यह ट्रेन झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर सोमवार को 3.11 बजे आई। यहां जब यात्रियों को पता लगा कि एसी ठीक नहीं हो सकता तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और प्लेटफार्म पर हंगामा करने लगे। खबर लगने पर आरपीएफ, टिकट चेकिंग और एसी मेकेनिक स्टाफ मौके पर पहुंच गए।
कर्मचारियों ने फाल्ट को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ट्रेन चल दी तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर उसे रुकवा लिया। बाद में यात्रियों को यह कहकर कोच में बिठवा दिया गया कि साथ में एक टेक्नीशियन कर्मचारी भेजा जा रहा है, जो चलती ट्रेन में फाल्ट ठीक कर देगा। तब ट्रेन शाम 4.19 बजे विशाखापटनम के लिए रवाना हो सकी। मालूम हो कि, दस दिन पहले भी दो दिन लगातार हीराकुंड एक्सप्रेस का एसी खराब हुआ था और दोनों दिन ट्रेन डेढ़ घंटे तक झांसी स्टेशन खड़ी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें