फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी-ललितपुर में आज भी भारी बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। ललितपुर और झांसी में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में ललितपुर में 22.6 मिलीमीटर बारिश हुई। झांसी में यह आंकड़ा 25 मिमी रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार को भी झांसी और ललितपुर में भारी बारिश के आसार हैं।

शनिवार को हुई बारिश से झांसी और ललितपुर में जनजीवन पर विपरीत असर पड़ा। बारिश से खेतों में पानी भरने की वजह से बची खुची फसल भी बर्बाद हो गई । खेतों में पानी भर जाने के कारण किसान नई फसल की बुआई भी नहीं कर पा रहे हैं। बारिश की वजह से क्षेत्र की सभी नदियां और बांध उफान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार शाम सुकुवां-ढुकुवां बांध पर पिकनिक मनाने पहुंचा बबीना के आंबेडकर नगर निवासी धर्मेंद्र अहिरवार (28) बेतवा नदी के तेज बहाव में बह गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उसकी तलाश नहीं कर पाई थी। ललितपुर के कोतवाली सदर के ग्राम कल्यानपुरा निवासी बृगभान (55) शनिवार सुबह अपने खेत पर जाते समय बानई नदी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को झांसी और ललितपुर में भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें