फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कार और बाइक पर भी भारी पड़ रही गर्मी... भूलकर भी फुल न कराएं पेट्रोल की टंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- विशेषज्ञ बोले- गर्मियों में चेक करते रहें गाड़ी का कूलेंट
विज्ञापन

बसु जैन
झांसी। झांसी मेंं तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्मी से जहां इंसान बेहाल हैं तो वहीं कार और बाइक पर भी गर्मी भारी पड़ रही है। एक महीने में ही झांसी में वाहनों में आग लगने के 10 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इनमें अधिकांश मामलों में वाहन की टंकी फुल कराने के बाद आग लगी है। जबकि शॉर्ट सर्किट भी बड़ा कारण है। ऑटोमोबाइल्स कारोबारी कहते हैं कि गर्मी में कार और बाइक की टंकी को फुल नहीं कराना चाहिए। ऐसा इसलिए कि टंकी फुल होने के बाद टैंक में बन रही गैस के बाहर न निकलने से आग लगने का खतरा रहता है। इसलिए टंकी को 25 फीसदी तक खाली छोड़ें।
गर्मी से बचाव के लिए इन दिनों लोग तरह-तरह के जतन करते हैं। ठीक उसी तरह हमको अपनी कार या बाइक का भी गर्मी में रखरखाव करना चाहिए। बीते एक महीने में झांसी में वाहनों में आग लगने के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। प्राथमिक तौर पर वाहन में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जाता है। मगर ऑटोमोबाइल्स विशेषज्ञ मानते हैं कि आग का बड़ा कारण फ्यूल टैंक का पूरी तरह फुल होना भी है। ऑटोमाेबाइल्स एक्सपर्ट रवि साहू कहते हैं कि गर्मी में वाहन के मेंटीनेंस पर पूरा ध्यान देना चाहिए। वाहन का ऑयल, वॉटर, टायर का प्रेशर, एसी को चेक कराते रहना चाहिए। वह बताते हैं कि कार और बाइक की टंकी को गर्मी में 75 फीसदी तक ही भरवाएं। ताकि उसमें बनने वाली गैस को निकलने का रास्ता मिल सके। साथ ही दिन में एक दो बार कार और बाइक की टंकी को जरूर खोलें। साथ ही कार की वायरिंग पर अतिरिक्त काम न कराएं। इससे वायरिंग ओवरलोड होने से आग लगने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी की स्पीड भी रखें नियंत्रित
जानकार बताते हैं कि गर्मियों में वाहन चलाते वक्त टायर प्रेशर का भी ध्यान रखें। ऑटोमोबाइल्स कारोबारी गुड्डू कहते हैं कि गर्मियों में हवा फैलती है। ऐसे में टायर में अतिरिक्त हवा न भरें। डामर रोड पर गाड़ी की स्पीड 100-110 किमी प्रतिघंटा और सीसी रोड पर 80-85 किमी प्रतिघंटा ही होनी चाहिए। आसिफ अली का कहना है कि गर्मियों में वाहन का मेंटीनेंस बेहद जरूरी है। कार चलाने से पहले कूलेंट (इंजन को ठंडा रखने वाला उपकरण) में पानी चेक कर लें। एसी चालू करने के बाद करीब 10 मिनट तक कार के शीशे न चढ़ाएं।

हाल ही में हुईं कुछ प्रमुख घटनाएं
तीन मई- जेल चौराहे के पास चलते-चलते स्कूटी में आग लग गई। वाहन चालक ने कूदकर जान बचाई।
4 मई- शिवपुरी रोड पर रफ्तार से दौड़ रही कार में आग लग गई, तीन लोगों ने कूदकर जान बचाई
9 मई- डडियापुरा में खड़ी कार में आग लगी। फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाई गई।
14 मई- समथर में चलते वक्त ऑटो में आग लगी। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।
18 मई- ओरछा के पास कार में आग लगी। चार युवक बाल-बाल बचे।
20 मई- ग्वालियर रोड पर अचानक स्कूटी में आग लग गई, आसपास के लोगों ने बुझाई
22 मई- आवास विकास कॉलोनी में खड़ी बाइक में आग लगी। लोगाें ने पानी डालकर आग बुझाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें