फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: श्रद्धा से भरा मन, छलके नयन... संत शिरोमणि को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज को विनयांजलि अर्पित करने के लिए रविवार को श्रावकों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रावकों ने आचार्य भगवन को भावों के श्रद्धासुमन समर्पित किए, तो किसी ने दीप जलाकर गुरुदेव के प्रति आस्था व्यक्त की। वहीं समाज के लोगों ने आचार्यश्री को भारत रत्न देने की मांग की। गुरुदेव की कठिन चर्या और विचारों को भक्तों ने आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान आचार्यश्री के योगदान को याद कर श्रावक-श्राविकाओं के नयन छलक गए। दीनदयाल सभागार में मुनि अविचल सागर महाराज के सानिध्य में श्रावक-श्राविकाओं ने आचार्य विद्यासागर महाराज को विनयांजलि दी। वहीं करगुवां जैन तीर्थ पर आयोजित समारोह में भी श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री के प्रति अपने भाव व्यक्त किए।
दीनदयाल सभागार में हुए कार्यक्रम में आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि अविचल सागर महाराज ने कहा कि गुरुदेव हमसे दूर नहीं हुए हैं। वे सदैव हमारे मन में विराजमान हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर स्व-पर कल्याण का संकल्प लें। आर्यिका प्रशममति माताजी ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज जैन नहीं जन संत थे। आर्यिका उपशममति माताजी ने भी आचार्यश्री को विनयांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज कठोर तपस्या करने वाले महान संत थे। कार्यक्रम में सदर विधायक रवि शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, पूर्व मंत्री रविन्द्र शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, पूर्व महापौर रामतीर्थ सिंघल, धर्माचार्य हरिओम पाठक, किरण राजू बुकसेलर, प्रदीप सरावगी, फादर सदानंद, बौद्ध भिक्षु भंते जी, मोहन नेपाली, नरोत्तम स्वामी, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर, प्रशिक्षु आईपीएस अंतरिक्ष जैन, व्यापारी संजय पटवारी, राजीव जैन सिर्स, जीएसटी कमिश्नर अजीत सिंह, उत्तरांचल तीर्थक्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण जैन, अजीत जैन, सौरभ जैन बैंक ने विनयांजलि अर्पित की। जैन मिलन विद्यापूर्ण बहुमंडल की महिलाओं ने गुरुवंदना की। संचालन सौरभ जैन सर्वज्ञ और आभार ज्ञापन सुभाष जैन सत्यराज जैन, इ.यश जैन ने जताया।
विज्ञापन


आचार्य विद्यासागर महाराज का किया गुणानुवाद
करगुवां जैन तीर्थ पर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में विनयांजलि समारोह हुआ। इस मौके पर सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि विद्यासागर महाराज का जीवन दर्शन एक शाश्वत सत्य है। मेयर बिहारीलाल आर्य ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज ने सदैव मानव कल्याण की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, वरिष्ठ समाजसेवी आरपी निरंजन, व्यापारी नेता अशोक जैन, निलय जैन, पंचायत अध्यक्ष प्रकाशचंद्र जैन, डॉ. पीके जैन, डाॅ. जितेंद्र यादव, डाॅ. रजत जैन, रजनी गुप्ता, डॉ. नीलम जैन, जितेंद्र चौधरी, डॉ. वीके गुप्ता, हर्ष जैन, इंजी एमके जैन, जीतू सोनी, डॉ. मुकेश नजा ने भावांजलि अर्पित की। इस मौके पर पंचायत उपाध्यक्ष सुभाष जैन, जयंतमणि जैन, अनिल जैन, राजकुमार जैन बाबा, प्रबुद्ध जैन, अशोक जैनिथ, अनूप जैन, सौरभ भागचंद्र जैन, अभिषेक जैन, प्रवीण जैन, सुशील टडैया, बीके जैन रिटायर्ड सीएफओ, डाॅ. विनय जैन, प्रमोद जैन, वीरेंद्र जैन, पूर्व पार्षद राजेश जैन समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पंचायत समिति के महामंत्री कमल जैन ने किया।
विज्ञापन

-
जगह-जगह जले दीप
आचार्य विद्यासागर महाराज को विनयांजलि अर्पित करने को लेकर श्रावकों में खासा उत्साह नजर आया। शाम काे जैन मंदिरों में दीप जलाकर आचार्यश्री को नमन किया गया। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यापूर्ण ने इलाइट चौराहा स्थित कीर्ति स्तंभ पर दीपांजलि की। वहीं सदर बाजार जैन मंदिर में दीप जलाए गए और विनयांजलि सभा हुई। नगरा जैन मंदिर में श्रावकों ने आचार्यश्री को विनयांजलि अर्पित की। कैलाश रेजीडेंसी जैन मंदिर में दीप जलाकर और भक्तामर का पाठ कर आचार्यश्री को नमन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें