फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्टअटैक से वैज्ञानिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मऊरानीपुर स्थित एक राष्ट्रीय स्तर के शोध संस्थान में कार्यरत वैज्ञानिक मनीष मणि तिवारी 57 वर्ष पुत्र उमाशंकर की हार्टअटैक से मौत हो गई। बताया जाता है कि जौनपुर निवासी मनीष मणि परिवार के साथ ग्वालियर रोड स्थित अंसल बसेरा कॉलोनी में रहते थे। बुधवार को दोपहर अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। आनन-फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम में हार्टअटैक से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें