फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सौ से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एनएचएम की तरफ से आयोजित मंडल स्तरीय परिवार नियोजन उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह में एडी हेल्थ डॉ. अल्पना बरतारिया ने कहा कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए आशा कार्यकर्ता एक अहम कड़ी है। इसी तत्परता के साथ आगे भी यह सेवाएं जारी रखनी होंगी। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2019-20 में मंडल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 100 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों एवं पार्टनर संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वहीं, सम्मान समारोह में महिला नसबंदी में प्रथम स्थान पाने वाली आशाएं झांसी से गायत्री देवी, ललितपुर से रामकुमारी व जालौन से सिया देवी, पुरुष नसबंदी में प्रथम स्थान पाने वाली झांसी से सुनीता राजपूत, ललितपुर से पहलवान और जालौन से रामकुमारी, अस्थायी विधि पीपीआईयूसीडी के लिए झांसी से अल्का, ललितपुर से कमला और जालौन से किरण को प्रथम पुरस्कार मिला। सेवा प्रदाताओं में मंडल में सबसे अधिक नसबंदी करने के लिए झांसी से डॉ. शंखवार, ललितपुर से डॉ. आरके सोनी और जालौन से डॉ. अनुपम पाल को सम्मानित किया गया। पुरुष नसबंदी के लिए झांसी से डॉ. गोकुल प्रसाद और डॉ. तनवीर, ललितपुर से डॉ. डीके राज और जालौन से डॉ. एमके वर्मा आदि को सम्मानित किया गया। प्रबंधन इकाई से तीनों जनपदों के डीपीएम ऋषिराज, रजिया और प्रेमप्रताप, डीसीपीएम में झांसी से प्रशांत वर्मा, जालौन से धर्मेंद्र को सम्मानित किया गया। वहीं, सहयोगी संस्थाओं में टीएसयू से डीएफपीएस में झांसी से नताशा, ललितपुर से भारती एवं जालौन से ज्ञान प्रकाश, पीएसआई से अशोक और ह्रिदेश, सीएफएआर से सोनम राठौर को सम्मानित किया गया। इस दौरान संयुक्त निदेशक डॉ. रेखा रानी, सिफ्सा के मंडलीय प्रबंधक आनंद चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें