फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर चढ़कर बोला शराब का सुरूर

Mon, 10 Apr 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
sharab - फोटो : demo
विज्ञापन
पिछले एक साल में शराब की बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ है। जिले में अंग्रेजी शराब की 10.72 लाख बोतल बिकी हैं। जबकि, शौकीनों ने 32.10 लाख लीटर देसी शराब गले से नीचे उतारी है। 
विज्ञापन

 बिक्री में बढ़ोत्तरी का अंदाजा आबकारी विभाग के अभिलेखों में दर्ज आंकड़ों से लगाया जा सकता है। 2016 - 17 में जिले अंग्रेजी शराब की 10.72 लाख बोतल बिकी हैं। पिछले साल की तुलना में 4.54 लाख बोतलों की अधिक बिक्री हुई है। इसी प्रकार 32.10 लाख लीटर देसी शराब की बिक्री हुई। पिछले साल की तुलना में 1.48 लीटर अधिक देसी शराब बिकी है। 

देखें आंकड़े
----------- 
किस्म               2016-17          2015-16
-------------------------------------------
अंग्रेजी शराब      10,72,282         6,18,371
देसी शराब         32,10,580         30,62,249

बीयर की बिक्री गिरी 
जिले में जहां एक ओर अंग्रेजी और देसी शराब की बिक्री में बढ़ोत्तरी हुई है, तो वहीं बीयर की बिक्री में गिरावट दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिले में पच्चीस लाख बारह हजार पांच सौ पच्चीस बीयर की बोतल बिकीं थीं, तो वहीं वर्ष 2016-17 में चौबीस लाख बयासी हजार एक सौ तिरानवे बीयर की बोतल बिकी हैं। 
विज्ञापन


सरकारी खजाना भरा 
शराब बिक्री पर टैक्स के जरिए इस साल जिले से सरकारी खजाने में एक अरब तिरेपन करोड़ चालीस लाख रुपये जमा हुए हैं। जबकि, पिछले साल एक अरब छियालिस करोड़ बयालीस लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। अंग्रेजी शराब की एक बोतल से सरकार को 318 रुपये और बीयर की बोतल से 66 रुपये एक्साइज ड्यूटी मिलती है। एक लीटर देसी शराब की बिक्री से 226 रुपये सरकार के खाते में जाते हैं। 

चुनाव में खूब छलके जाम 
इस साल शराब की बिक्री में रिकार्ड बढ़ोत्तरी की वजह जानकार विधानसभा चुनाव को बता रहे हैं। उनका कहना है कि शराब को लेकर निर्वाचन आयोग की सख्ती के बाद भी मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए जमकर इसका इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें