फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदा की इबादत में झुके सिर

Wed, 14 Sep 2016 01:52 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
खुदा की इबादत में झुके सिर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
त्याग और बलिदान का पर्व ईदुलजुहा हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान नमाज अदा की गई और मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद जगह-जगह लोगों ने एक- दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। बकरों की कुर्बानी भी दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को पठौरिया स्थित ईदगाह में पेश इमाम मुफ्ती साबिर कासमी ने ईद की नमाज अदा कराई। हाजी मुहम्मद हफीज ने तकरीर की। पुरानी ईदगाह में मौलाना फखरुद्दीन कासमी ने ईद की नमाज अदा कराई। बताया कि हजरत इब्राहीम ने अल्लाह के हुकुम से अपने पुत्र इस्माईल को अल्लाह की राह में कुर्बान करने का आदेश दिया था। इस पर इस्माईल अलैहिस्सलाम को उनके पिता ने कुर्बान कर दिया था। लेकिन, उनके स्थान पर अल्लाह ने जन्नत से दुंबामेड़ा भेज दिया था। इस पर इस्माईल के स्थान पर दुंबा (बकरा) की कुर्बानी हुई। नमाज के बाद मुस्लिम बंधुआें द्वारा कुर्बानी दी गई।
इस मौके पर जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शकील अहमद, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी प्रमोद शंकर शुक्ला, ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष कारी साहब, ईदगाह तहफ्फुज कमेटी के अध्यक्ष नूर अहमद मंसूरी, पूर्व विधायक कैलाश साहू, लालाराम अहिरवार, शकील खान, मंसूर अहमद मंसूरी, याकूब अहमद मंसूरी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी तरह प्रेमनगर ईदगाह और दूसरी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। हाफिज मुहम्मद हसनैन ने नमाज पढ़ाई। कारी मसीह उद्दीन ने अजीम कुर्बानी के बारे में बताया। नमाजियों ने अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर मुहम्मद नवाब, आजाद खां, शाहिद सकलैनी, अजीज, आशिफ अली, अशरफ वेग इलाही बख्श, जाहिद, नश्तर भारती, अनवर हाशमी उपस्थित रहे।  
बुंदेलखंड क्रांति दल के सदस्यों ने बाहर दतिया गेट स्थित बड़ी ईदगाह पर मुस्लिमों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर क्रांति दल के अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह, अभय सिंह कुशवाहा, आशुतोष निगम, मो. नईम, मो. अज्जू खान, अशोक कुमार, राजीव खरे, दीपनारायण, सुधाकर, इरशाद उपस्थित रहे।
सिविल डिफेंस कोर ने नगरा प्रखंड में ईदगाह ईसाई टोला पर कैंप किया। यहां पर नमाजियों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा पठौरिया ईदगाह पर भी कैंप लगाया गया। इस मौके पर उपनियंत्रक शिवराज सिंह, डिप्टी चीफ वार्डेन नरेंद्र रायकवार, भूपेंद्र खत्री, शील कोपरा, बालकिशन कुशवाहा, सत्येंद्र तिवारी, अतुल किलपन, विनय सिजरिया उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय जन उत्थान संस्थान के सदस्यों ने ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर पंकज नारायण गोस्वामी, महेंद्र पाल सिंह, लक्ष्मन प्रसाद, काशीप्रसाद उपस्थित रहे।
बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी ने मुस्लिमों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर अखिलेश पांडे, महेश राही, अंकुर अग्रवाल, बाकर आब्दी, अख्तर उर रहमान, धीरेंद्र अवस्थी उपस्थित रहे। नेताजी सुभाष फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहन नेपाली ने अपने साथियों के साथ ईदगाह पहुंचकर नमाजियों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
बड़ी ईदगाह पर बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिमों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार, मंडल जोन कोआर्डिनेटर चंद्रदत्त गौतम, मुकेश अहिरवार, वी के गौतम, पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना पाली, रामबाबू चिरगइयंा, भूपेंद्र आर्या, विजय कुशवाहा, गोकुल दुबे, नूर अहमद, घनश्याम कुशवाहा, सलीम खान, संतोषराज वर्मा, रवि मौर्या, मुकेश राय, आजाद रायकवार, आनंद साहू, चंद्रभान आदिम, रमेश चंद्र सरसैंया उपस्थित रहे।

कुर्बानी से होती है गरीबों की मदद
झांसी। शिया मुस्लिमों ने ईदुलजुहा की नमाज शिया मस्जिद नई बस्ती में अदा की। मौलाना सैयद शाने हैदर जैदी ने तिलावते कुरान के बाद कहा कि ईदुलजुहा का खास पैगाम यह है कि कुर्बानी के जरिये गरीबों की मदद की जाए, ताकि वह भी सबके साथ मिलकर ईद मना सकें। कुर्बानी की अहमियत छोटी उम्र में ही बच्चों को सिखानी चाहिए, ताकि वे आगे चलकर मजहब, वतन और इंसान की तरक्की के लिए मददगार साबित हों। इस मौके पर सैयद सरकार हैदर आब्दी, शहंशाह हैदर आब्दी, सैयद इक्तिदार हुसैन, मंजर हुसैन, बिशप डा. पीटर परापल्ली, कैलाश जैन, फादर सदानंद, फादर अगस्टीन नौराही, डा. धन्नूलाल गौतम, सुदर्शन शिवहरे, मुकुल सिंह, शाहिद हुसैन, हामिद अली जैदी, हसन रजा, अली जाफर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें