फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की दो साल की गिनाईं उपलब्धियां

Fri, 27 May 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bjp parti meeting, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मोदी सरकार के दो साल पूरे होने की खुशी मनाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों के समक्ष रखा। इस दौरान इलाइट चौराहे पर एलईडी पर सहारनपुर में आयोजित मोदी की विकास पर्व रैली का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन


इलाइट चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने किया। कार्यक्रम संयोजक अनूप अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार के बनने पर भ्रष्टाचार पर लगाम व को धन पर अंकुश लगा है। इस अवसर पर शम्स परवेज, आनंद यादव, संदीप राय, हेमंत सिनोरिया, देवेश चतुर्वेदी, अंकुर दीक्षित, प्रणव बाजपेयी आदि मौजूद थे।

अंत में संजीव श्रृंगीऋषि ने आभार व्यक्त किया। वार्ड नंबर 60 में मंडल महामंत्री प्रदीप स्वर्णकार के निवास पर आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रोहित गोठनकर ने की। इस मौके पर सौरभ रावत भांजे, अंशुल गुप्ता, अंकित सोनी, सुमित शर्मा, नीता अवस्थी, निक्की मिश्रा आदि उपस्थित थे।  
विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा के सह संयोजक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि मोदी सरकार अपने दो वर्ष के कार्यकाल में किसानों के लिए कई योजनाएं लागू की। इस मौके पर ओंकार नाथ व्यास, अभिमन्यु त्रिपाठी, ललित पटेल, मुन्ना लाल उपाध्याय, लल्ली कुशवाहा, केशव राजपूत, भूपेंद्र पटेल आदि मौजूद थे। बाहर दतिया गेट फिल्टर रोड पर सिविल लाइन मंडल की बैठक में उपाध्यक्ष संतोष सेन ने कहा कि यूपी में अब भाजपा सरकार के बनने का समय आ गया है।

इस अवसर पर अजय कुशवाहा, हिमांशु ठाकुर, धर्मेंद्र वर्मा, विशाल झा, चंदन कुशवाहा आदि उपस्थित थे। इधर, नरेंद्र मोदी टीम संस्था द्वारा सीपरी बाजार में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विशाल रायकवार ने की। इस मौके पर राम सेवक, मूलचंद्र, अंकुर प्रताप सिंह, निहाल कनौजिया आदि उपस्थित थे। मिशन कंपाउंड में सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष राकेश मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुकेश मिश्रा, दिगंत चतुर्वेदी, रोहित त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस ने मोदी सरकार के कार्यकाल को हर मोर्चे पर विफल बताया है।
शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित बैठक में शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने कहा कि अच्छे दिन सपने बनकर रह गए हैं। बुंदेलखंड का किसान आत्महत्या कर रहा है और केंद्र सरकार अपनी प्रशंसा कर रह ही है। प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि केंद्र द्वारा जानबूझकर बुंदेलखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

इस मौके पर अमीर चंद्र, अफसर खान, अनिल रिछारिया, अमित चक्रवर्ती, सूरज वर्मा, मनीष रायकवार आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन भरत राय व आभार सुनील अग्रवाल ने व्यक्त किया।

वहीं, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. सुधांशु त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मोदी सरकार की विफलताओं को गिनाया गया। इस मौके पर बृजेंद्र राय, सलिल रिछारिया, मोहम्मद अशरफ अंसारी, मुकेश अग्रवाल मोहम्मद अफजाल आदि उपस्थित थे। संचालन संजय बबेले व आभार इदरीश खान ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें