फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों को भा नहीं रहे राहुल

Sun, 29 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
congress, jhansi news - फोटो : DEMO
विज्ञापन
झांसी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल राय के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असंतोष है। नाराज कार्यकर्ताओं ने रात में बैठक कर हाईकमान के पास अपना विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में पार्टी के ऊपर सीधा हमला बोला गया है। 
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन होने के बाद से ही तय माना जा रहा था कि झांसी सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता इस सीट से चुनाव लड़ने की रणनीति बना रहे थे तथा तैयारी भी कर रहे थे। विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए पैनल में चार नाम हाईकमान के पास भेजे गए थे, जिसमें एनएसयूआई के बुंदेलखंड अध्यक्ष राहुल राय को टिकट की घोषणा कर दी गई। लेकिन, राहुल राय को टिकट मिलने से कुछ कार्यकर्ता नाराज हैं। सूत्रों के अनुसार कार्यकर्ताओं ने रात में बैठक कर टिकट पर आपत्ति जताई। इन असंतुष्ट कार्यकर्ताओं की अगुआई करने वालों में खुद को राहुल गांधी के खास बताने वाले टिकट के एक दावेदार का नाम चर्चा में है। इन कार्यकर्ताओं ने बैठक में तय किया कि सभी प्रमुख कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे और हाईकमान से टिकट बदलने का आग्रह करेंगे। 
वहीं, सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट ने पार्टी में उथल-पुथल मचा दी है। इस पोस्ट में कई नेताओं पर हमला किया गया है। टिकट के लिए बुंदेलखंड प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। साइट में टीम पीके का भी हवाला दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य पर भी निशाना साधा गया है। दो दिन से सोशल मीडिया में चर्चित पोस्ट को लेकर कोई भी कांग्रेस खुलकर अधिक कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


पार्टी के निर्णय का सम्मान
टिकट देने या नहीं देने का निर्णय पार्टी हाईकमान का है। इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते हैं, लेकिन वह राहुल राय के साथ हैं और पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हैं।-पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रदीप जैन आदित्य। 

कमेंट डालने वाले युवा
सोशल साइट पर कमेंट डालने वाले यूथ हैं, उनमें मैच्योरिटी की कमी है। कमेंट डालने वालों के पिताजी से बात हुई थी, उन्होंने गलती स्वीकारी है। वह पार्टी के निर्णय से संतुष्ट हैं। -राहुल रिछारिया, वरिष्ठ नेता, कांग्रेस। 

इनकी मानसिकता है भाजपाई 
ये भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता वाले लोग हैं, जो उनकी पार्टी को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। लेकिन, ऐसा नहीं होगा। पार्टी पूरी तरह से एकजुट है।-इम्तियाज हुसैन, शहर अध्यक्ष, कांग्रेेस। 

सोशल मीडिया का कोई मापदंड नहीं
झांसी में चार लाख वोटर हैं। यदि कोई ऐसी प्रतिक्रिया दे रहा है, तो उसका स्वभाव है। उन्होंने भी इस कमेंट को पढ़ा है, लेकिन सोशल मीडिया का कोई मापदंड नहीं है। इसलिए इस बात पर गंभीरता दिखाने की जरूरत नहीं है।-राहुल राय, कांग्रेस प्रत्याशी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें