फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: शराब के नशे में नाबालिक को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2019 04:19 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार इलाके में सोमवार दोपहर अपने घर के पास खड़ी एक बालिका को अगवा कर नवनिर्मित मकान में ले जाकर हाथ पांव बांध दुष्कर्म किया गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। दांतों से किसी तरह रस्सी काटकर घर पहुंची बालिका ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


वर्तमान में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित लहरगिर्र्द इलाके में रहकर परिवार समेत मजदूरी कर रहा है। सोमवार दोपहर उसकी बारह वर्र्षीय पुत्री घर के बाहर थी। इसी दौरान एक युवक अकेला पाकर उसका मुंह दबोचकर पास के ही नवनिर्मित मकान में ले गया। यहां रस्सी से हाथ पांव बांधकर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी उसे मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।

किसी तरह दांतों से रस्सी काटकर घर पहुंची बालिका ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। यह सुनकर परिजनों के पैैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह गुप्ता ने घटना की जानकारी लेकर सोमवार देर रात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पुलिस ने आरोपी थाना मऊरानीपुर के भदरवारा गांव और हाल निवासी थाना सीपरी बाजार स्थित न्यू रायगंज निवासी देवेंद्र कोरी उर्फ डेविड को कांशीराम पार्क के पास से पकड़ लिया। थाने लाकर मेडिकल कराने के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी लंबे समय से न्यू रायगंज में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहा था। घटना वाले दिन वह शराब के नशे में था। पीड़िता के घर के पास से निकलते समय उसे उठाकर ले जाकर घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें