फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के कलाकारों ने रोशन की महोत्सव की शाम

विज्ञापन
shilp mahotsav jhansi - फोटो : amarujala
विज्ञापन
‘झांसी शिल्प महोत्सव’ में हरियाणा के कलाकारों ने महोत्सव में हरियाणिवी रंग भर दिए। उन्होंने ‘छोरा में हरियाणा दा...’ व ‘रामजी बतादें कब बरसेगा पानी...’  के अलावा अन्य गीत सुनाए। दर्शकों ने कलाकारों के हुनर पर खूब तालियां बजाईं। कलाकारों ने राजस्थानी नृत्य भी प्रस्तुत किया। बेबी इमरान के राई नृत्य ने दर्शकों का मनमोह लिया।
विज्ञापन

रविवार को मुक्ताकाशी मंच पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज के छात्राओं ने बुंदेलखंडी गीत ‘बाई मोये पढ़ी दुलइ्इया चानें...’ पर सुंदर नृत्य किया। गौरव अभ्यंकर द्वारा ठुमरी और भजन सुनाए गए। उन्होंने ‘मौला मौला...’  की प्रस्तुति दी।
बीच- बीच में पंजाबी रॉक स्टार रॉकी गिल दर्शकों का उत्साह बढ़ाते रहे। वह कभी दर्शकों के बीच जाते, कभी मंच पर आकर दर्शकों से मुखातिब होते तो सीधा संवाद जुड़ जाता। बेबी इमरान एंड पार्टी द्वारा बुंदेलखंडी लोकगीत ‘पूनम कैसो चांद राजा काई ल्याये दुल्हनियां....’  पर राई नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसके बाद मंच पर सोनीपत हरियाणा से आए अशोक गुड्डू और साथियों ने द्वारा हरियाणिवी कला की प्रस्तुति दी। ‘रामजी बतादें कब बरसेगा पानी...’ लोकगीत पर खूब तालियां बजीं। इसके बाद ‘बन्ना बोले, पर बन्नी न बोले...’  लोकगीत सुनाया। हरियाणा के कलाकारों ने पंडाल में बैठे बच्चों को मंच पर बुलाकर नृत्य किया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव, अजय पस्तोर मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें