फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: -हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी कल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। हरतालिका तीज व्रत पर्व और गणेश चतुर्थी सोमवार को श्रद्धा से मनाई जाएगी। महिला श्रद्धालु निर्जला व्रत रखेंगी और घरों में मनमोहक झांकियां सजेंगी। रात्रि जागरण कर महिलाएं भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा आराधना कर अखंड सौभाग्य की कामनाएं करेंगी।
विज्ञापन


महंत मार्तंड स्वामी के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर रविवार को सुबह 07:05 बजे से 14 सितंबर सोमवार को सुबह 07:08 बजे तक रहेगी। उदयाकाल तिथि होने के कारण हरतालिका तीज व्रत रखा जाएगा।
सोमवार 14 सितंबर को चतुर्थी तिथि सुबह 07:09 बजे से प्रारंभ होगी। पर्व पर चित्रा एवं स्वाति नक्षत्र तथा ब्रह्म योग रहेगा। मध्याह्न में भगवान गणेश की स्थापना होगी और गणेश उत्सव प्रारंभ होगा। उनके अनुसार बुंदेलखंड में हरतालिका तीज व्रत पर्व का विशेष महत्व है। घरों में केला व आम के पत्तों तथा साड़ियों से रंग-बिरंगी झांकियां सजाई जाती हैं। भगवान शिव एवं माता पार्वती को विराजमान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें