फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के लिए भी नुकसानदेह तंबाकू

Wed, 24 May 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तंबाकू - फोटो : demo
विज्ञापन
33वीं वाहिनी पीएसी राजगढ़ परिसर में विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह के आयोजन के दौरान प्रशिक्षण व नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेना नायक 33वीं वाहिनी रामबोध ने लोगों से तंबाकू सेवन न करने की अपील करते हुए कहा कि तंबाकू स्वयं के लिए ही नहीं बल्कि परिवार के लिए भी नुकसानदेह है।
विज्ञापन

जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जनपद सलाहकार डॉ. प्रतीक गुबरेले ने तंबाकू सेवन छोड़ने के लिए जिला अस्पताल मेें संचालित तंबाकू उन्मूलन केंद्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों का केंद्र में नि:शुल्क इलाज किया जाता है। काउंसलर पंकज तिवारी ने लोगों की काउंसलिंग की और नि:शुल्क निकोटीन चुईंगम बांटीं। शिविर में लगभग 128 लोगों को तंबाकू के विषय में जागरूक कर शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच की गई। कार्यक्रम में सहायक सेना नायक लखपति सिंह, रतन सिंह यादव, शिवराज शाह, बृज किशोर साहू, राम सेवक दिवाकर ने सहयोग दिया। 33वीं वाहिनी अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कोरी व फार्मासिस्ट अनिल कुमार निरंजन ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में भूमिका निभाई। जितेंद्र रजक, दीपक वर्मा, राजा प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें