फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: हार्डवेयर कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 10 महीने पहले हुई थी शादी, पति-पत्नी में होता था विवाद

Mon, 10 Oct 2022 07:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

रविकांत साहू (24) हार्डवेयर की दुकान के संचालक था। रविवार की शाम सात बजे दुकान से वापस घर लौटा। बिना खाना खाए वह अपने कमरे में चला गया। कमरे में जाकर उसने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में हार्डवेयर कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर  बुरा हाल है।

विज्ञापन


मामला जिले के करगुवां जी का जहां  रविकांत उर्फ शिवम साहू (24) हार्डवेयर की दुकान के संचालक था। रविवार की शाम सात बजे दुकान से वापस घर लौटा। बिना खाना खाए वह अपने कमरे में चला गया। कमरे में जाकर उसने फांसी लगा ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

 कमरे में कुछ गिरने की आहट होने पर उसकी भाभी वहां पहुंची। कमरे में जाते ही देखा की शिवम फंदे से लटका हुआ था। जानकारी होने पर परिजन उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक के भांजे देवेश ने बताया कि उसके मामा की दस महीने पहले शादी हुई थी। मामी और उनके बीच विवाद चल रहा था। जिससे तंग आकर मामा रविकांत ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें