मऊरानीपुर। टीकमगढ़ के ग्राम बम्होरीकलां निवासी प्रार्थना कुशवाहा ने मऊरानीपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि उसका विवाह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढिमलौनी निवासी विवेक कुशवाहा के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुरालजन अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये नकद व कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर 30 जुलाई की रात 10 बजे ससुरालजनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति विवेक, सास मनोरमा देवी, जेठ धर्मेंद्र कुशवाहा व जेठानी ज्योति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। संवाद