फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: साइबर अपराधियों ने तीन लोगों के लाखों उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। साइबर अपराधों के प्रति लगातार जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बाद भी लोग बदमाशों के झांसे में आ रहे हैं। शुक्रवार को चिरगांव थाने में साइबर ठगी के तीन मामले पहुंचे।
विज्ञापन

ग्राम सुल्तानपुरा निवासी प्रदीप ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया, जिसके माध्यम से बताया कि हरिद्वार स्थित बीएचईएल में टेक्नीशियन की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे साढ़े चार लाख रुपये की ठगी कर ली गई। यह रकम 27 मई से 27 जुलाई के बीच उससे ली गई। वहीं, ग्राम पट्टीकुम्हरा निवासी गुरुदयाल ने थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र के जरिये बताया कि 16 जुलाई को फोन-पे के माध्यम से 28 हजार रुपये निकाल लिए गए। तीसरे मामले में नीता पत्नी सुनील ने पुलिस को बताया कि साइबर ठगों ने तीन दिन के भीतर उससे करीब चार लाख रुपये की ठगी कर ली। यह रकम उसने अपने जेवर बेच कर दी। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें