फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी, गणित के आसान सवाल देख खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लेखपाल भर्ती परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के हिंदी और गणित के आसान सवाल देखकर चेहरे खिल उठे। झांसी में 16 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली। पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

झांसी में परीक्षा के लिए 30 केंद्र बनाए गए थे। इसमें एलवीएम, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, एसआईसी, राजकीय पॉलिटेक्निक, वीरांगना झलकारीबाई पॉलिटेक्निक, एसपीआई आदि शामिल हैं। परीक्षा के लिए 14208 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। रविवार को हुई परीक्षा के दौरान 11906 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जबकि, 2302 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि राजस्व को लेकर काफी पढ़ा था, मगर उससे जड़े सवाल नहीं आए। इसके अलावा राजनीति से जुड़े कई सवाल परीक्षा के दौरान पूछे गए।
विज्ञापन

ये बोले परीक्षार्थी
पेपर में राजनीति से जुड़े कई सवाल आए। जो पढ़ा था, वो ज्यादा नहीं आया। फिर भी पेपर ठीक था। - चांदनी पांडेय।
राजस्व को लेकर काफी पढ़ा था, उसको लेकर सवाल नहीं आए। गणित, हिंदी के सवाल आसान थे। - विमल कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें