फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान लला तेरी महिमा अपार

विज्ञापन
hanuman jaynti - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

चैत्र मास की पूर्णिमा पर शुक्रवार को महानगर में अंजनी नंदन पवन पुत्र श्री हनुमान जी की जयंती भक्ति भाव के साथ मनाई गई। सुबह जन्मोत्सव आरती की गई और श्रद्धालुओं ने भगवान की प्रतिमाओं का मोहक श्रृंगार किया। श्रद्धालुओं ने बधाई गीत गाए, सुंदर कांड का पाठ किया और हनुमान जी की महिमा के भजन हनुमान लला तेरी महिमा अपार.... गाए। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने जगह - जगह शोभायात्राएं निकालीं और प्रसाद वितरण किया।
बड़ागांव गेट पुलिस चौकी स्थित हनुमान मंदिर में सुबह 4 बजे महाभिषेक कर जन्म की महाआरती हुई। इसके बाद भजन गायकों ने दुनिया चले न श्रीराम के बिना, राम जी चले न हनुमान जी के बिना....भजन गाए। श्रद्धालुओं ने संगीत की धुन पर सुंदर कांड का पाठ किया। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर विधायक रवि शर्मा, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, कालीचरण जारौलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ागांव गेट बाहर स्थित परुआ हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ। अविनाश मिश्रा ने आरती की। सैंयर पहाड़ स्थित बलखंडेश्वर बूढे़ महादेव मंदिर में महंत योगी आनंद गिरी महाराज, अंजनी गिरी महाराज ने हनुमान जी का श्रृंगार किया और उन्हें चोला व जनेऊ समर्पित किया। सीपरी के रघुनाथ जी मंदिर में शंख झालर की मधुर ध्वनियों के बीच हनुमान जी की आरती की और श्रद्धालुओं ने लड्डूओं का प्रसाद अर्पण किया। इस अवसर पर कैलाश नारायण पाठक, प्रभु दयाल पुरोहित, प्रदीप पांडेय, लक्ष्मी नारायण सेन, पुनीत पाठक आदि मौजूद रहे। शहर पसरट वाली गली स्थित रघुनाथ जी महाराज मंदिर के बडे़ हनुमान जी और छोटे हनुमान जी की अशोक नायक, पवन, पुरुषोत्तम, देवदत्त नायक आदि श्रद्धालुओं ने पूजा की। इधर मुहल्ला लक्ष्मणगंज स्थित माधो बेडिया के हनुमान मंदिर में पुजारी अनूप पाठक ने भगवान का श्रृंगार किया। सराफा बाजार स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में कृष्णा महाराज, पुरानी नझाई स्थित हनुमान मंदिर में विजय पुरोहित, शहर कोतवाली स्थित अयोध्या रामराजा मंदिर में राहुल तिवारी ने आरती की। पन्नालाल पुरानी नझाई स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर के हनुमान जी का श्रृंगार श्रद्धालुओं ने किया। इस मौके पर आलोक चतुर्वेदी, राकेश श्रीवास्तव, निर्झर चतुर्वेदी, पवन ने सुंदरकांड का पाठ किया।
विज्ञापन

झरना गेट स्थित अंजनी नंदन रामदूताय आश्रम बालाजी धाम में पवन पुत्र हनुमान जी को चांदी का लाकेट व मुकुट समर्पित किया गया और मंगला आरती की गई। श्रद्धालुओं ने फूल बंगला सजाया और 51 किलो बूंदी के लड्डू अर्पित किए। इस अवसर पर मुकेश सिंघल, उदय राजपूत, चंद्रशेखर जैन आदि मौजूद रहे। इधर प्राचीन लाला हरदौल मंदिर में हनुमान जी का श्रृंगार व आरती हरीमोहन तिवारी, आशीष गुप्ता, मुकेश, बृजेश आदि ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें