फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी कम देने का विरोध करने पर पिटाई की, क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
hanging sucide
विज्ञापन
झांसी। मजदूरी के तीन सौ रुपये कम दिए जाने को लेकर हुए विवाद के दौरान दो लोगों ने रक्सा निवासी एक युवक की पिटाई की। इससे क्षुब्ध होकर उसने सोमवार सुबह दस बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रक्सा निवासी वाहिद खान (26) ऑटो चालक था। उसकी पांच साल पहले निवाड़ी जिले के गुरार गांव में नसरीन के साथ शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। लॉकडाउन के कारण वह ऑटो नहीं चला पा रहा था। पिछले दिनों रिश्तेदार सलमान व राणा उसे गेहूं कटाई के लिए पलींदा गांव ले गए। चार सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी तय हुई। दो दिन पहले वाहिद ने मजदूरी के रुपये मांगे तो सलमान और राणा ने उसे नौ सौ रुपये दिए। पुलिस का कहना है कि तीन दिन की मजदूरी के तीन सौ रुपये कम दिए। इस बात को लेकर सलमान आदि से वाहिद की बहस भी हुई।
सोमवार की सुबह उनके बीच राजापुर मार्ग पर स्थित सलमान के प्लाट पर झगड़ा हुआ। वाहिद को पीट दिया गया। वहां से वहीद अपने घर आया और खुद को एक कमरे में बंद कर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने जब काफी देर तक कमरे की कुंडी बंद देखी तो उनको शक हुआ। परिजनों ने कुंडी को तोड़ दिया। जैसे ही वे कमरे के अंदर पहुंचे तो वहीद को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने वहीद को फंदे से नीचे उतारा और वे उसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रक्सा थाना प्रभारी ने बताया कि सलमान व राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें