झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र की दयाराम कॉलोनी में एक युवक ने कमरे में फांसी लगा ली। सुबह परिजन जगाने पहुंचे, जहां गेट न खुलने पर परिजन घबरा गए। खिड़की से अंदर झांककर देखने पर घटना की जानकारी हुई। परिजन गेट तोड़कर युवक को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकोें ने मृत घोषित कर दिया। देर रात घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र की दयाराम कॉलोनी निवासी पवन (26) एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। बुधवार रात घर पहुंचने के बाद वह खाना खाकर वह कमरे में सोने चला गया। इसके बाद रात मेें ही मफलर के सहारे पंखे पर लटककर फांसी लगा ली। सुबह देर तक कमरे से न निकलने पर परिजन उठाने पहुंचे। जहां गेट न खुलने पर वह घबरा गए। खिड़की के सहारे अंदर झांककर देखा तो पवन को फांसी पर लटका देख होश उड़ गए। परिजन गेट तोड़कर पवन को फांसी के फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकोें ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। परिजन भी घटना को लेकर कुछ नहीं बता सके। सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।