फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम सबकी लाडो ‘अपूर्वी’ का आशीषोत्सव आज, आपके आशीर्वाद की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। हम सबकी लाडो ‘अपूर्वी’ का अशीषोत्सव मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। आयोजन आंतिया ताल स्थित गायत्री गायत्री शक्ति पीठ पर सुबह 11.30 बजे होगा। बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में आपकी सहभागिता भी जरूरी है। बिटिया को आशीर्वाद देने आप भी आइये।
विज्ञापन

16 दिसंबर 2019 की रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सामने गली में लावारिस अवस्था में मिली नवजात बेटी अपूर्वी अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गई है। हालांकि, कुत्तों के नोचे जाने से अब उसका एक हाथ नहीं रहा है। अपूर्वी खाती बाबा स्थित शिशु विहार में है। अमर उजाला की ओर से आशीषोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 25 फरवरी 2020 (मंगलवार) को दोपहर 12 गायत्री शक्ति पीठ पर होगा, जिसमें महानगर के लोग बच्ची को आशीर्वाद प्रदान करने पहुंचेंगे। सोमवार को इसे लेकर महानगर में खासा उत्साह का माहौल देखने को मिला। आलम ये रहा है कि अपूर्वी की स्वागत में लोगों ने जगह - जगह होर्डिंग लगवाए। भारी संख्या में लोग इस आयोजन का हिस्सा बननेे को आतुर नजर आए। तो फिर देर किस बात की है, आप भी हो जाइये तैयार, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देने वाले इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें