फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जर्जर आवासों को तोड़कर बनेगा एमआरआई मशीन के लिए हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन को स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिसके तहत परिसर में स्थित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के जर्जर आवासों को तोड़कर एमआरआई मशीन के लिए हॉल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन नहीं होेने के कारण मरीजों को निजी सेंटरों का रुख करना पड़ता है। जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते अस्पताल प्रबंधन की ओर से अस्पताल में एमआरआई मशीन को स्थापित करने की योजना तैयार की गई है। योजना के तहत अस्पताल प्रबंधन ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। जिसके तहत अस्पताल परिसर में बने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 13 सरकारी आवासों को तोड़कर एमआरआई के लिए हॉल का निर्माण किया जाएगा। मंडलीय प्रमुख अधीक्षक डॉ. प्रमोद कटियार ने बताया कि मरीजों को बेतहर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एमआरआई मशीन को स्थापित करने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें