फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: होटलों में रहकर परवरदिगार की इबादत कर रहे हाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंखों देखी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सऊदी अरब में 52 डिग्री सेल्सियस तापमान... हज के दौरान कई शहरों का दौरा और शैतान को कंकड़ियां मारने के दौरान हुजूम होने से सोलह सौ से अधिक हाजियों की मौत हो गई है। लेकिन, इतनी मुसीबतों के बाद भी हाजियों के हौसले पस्त नहीं हुए। हज के सभी अरकान पूरे करने के बाद अब हाजी अपने होटलों में आकर अल्लाह की इबादत में लगे हैं। हाजियों ने सऊदी अरब की दास्तां को बयां किया।
सऊदी अरब में गर्मी से मरने वाले हाजियों में 98 भारतीय बताए जा रहे हैं। झांसी के कई हाजियों की तबीयत तो बिगड़ी लेकिन, इलाज के बाद वे स्वस्थ हो गए। हज के सभी अरकान पूरे होने पर झांसी के सभी 111 हाजियों ने होटलों में पनाह ली है। झांसी के अधिकांश हाजी अजीजिया और काकिया नक्काशा के होटलों में ठहरे हैं। होटलों के कमरों में रहकर ही हाजी इबादत कर रहे हैं। वहीं हाजियों के परिजनों को उनकी चिंता सता रही है। लेकिन फोन और वीडियो कॉल करने के बाद हाजियों के हौसलों को देखकर परिजन भी अचंभित हैं।
विज्ञापन



बेतहाशा गर्मी से हर हाजी बेहाल है। तापमान ज्यादा होने से सैकड़ों मौतें भी हो गई हैं। हज के सभी अरकान पूरे हो चुके हैं। होटल में रहकर ही इबादत कर रहे हैं।

इरशाद कुरैशी, मिशन कंपाउंड

बेतहाशा गर्मी भी हाजियों के हौसलों को पस्त नहीं कर सकी। झांसी के हाजियों ने सभी अरकान पूरे कर लिए हैं। लेकिन गर्मी के कारण होटल के कमरों में ही इबादत कर रहे हैं।
मजहर सिद्दीकी, सैयद नगर



गर्मी के कारण हाजी बेहाल हैं। लेकिन, 52 डिग्री सेल्सियस तापमान भी हाजियों के इरादों को हिला नहीं सका। तेज गर्मी में हज के सभी अरकान पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


मोहम्मद इस्लाम, दीनदयाल नगर
परवरदिगार का अहसान है कि इतनी तेज गर्मी में भी हज मुकम्मल हो गया। इस दौरान सैकड़ों लाशों का मंजर देखा, लेकिन रब ने सभी हाजियों को हज करने की हिम्मत और ताकत दी।
मोहम्मद रईस, मिशन कंपाउंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें