फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज सिद्दीकी की टीम ने एलवीएम को हराया

Mon, 28 Aug 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
hock, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खेल दिवस के उपलक्ष्य में ध्यानचंद स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। एस्ट्रोटर्फ पर खेले गए मुकाबले में हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज की टीम ने एलवीएम बी को 3-1 से करारी मात दी।
विज्ञापन

विजेता टीम के शारिक, शैबुल व सनी खान ने एक-एक गोल किया, जबकि एलवीएम की ओर से एकमात्र गोल मोनिश ने किया। अंपायरों में कय्यूम अहमद, जावेद खान, अल्ताफ खान रहे। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुबोध खंडकर, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने खिलाड़ियों से परिचय पाकर किया। इस अवसर पर आशुतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें