फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सपा प्रत्याशी को लेकर मुखिया संग किया था मंथन, अगले दिन ही थामा भाजपा का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। एक दिन पहले तक जालौन में सपा प्रत्याशी तय करने को लेकर लखनऊ में पार्टी मुखिया के साथ मंथन करने वाले पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव ने अगले ही दिन भाजपा का दामन थाम लिया। सात साल बाद उनकी फिर से भाजपा में वापसी हुई है।
झांसी मंडल के सपा पदाधिकारियों और नेताओं की बैठक बृहस्पतिवार को लखनऊ में हुई थी। बताया गया कि बैठक में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंडल में पार्टी और गठबंधन की स्थिति के बारे में सभी नेताओं से चर्चा की। जालौन का प्रत्याशी तय करने को लेकर भी सुझाव मांगे। इस बैठक में पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव भी शामिल हुए। उन्होंने भी सपा मुखिया को सुझाव दिए। मगर ठीक एक दिन बाद शुक्रवार को लखनऊ के भाजपा कार्यालय में पूर्व एमएलसी ने बीजेपी की सदस्यता ले ली। वहीं, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर का कहना है कि उन्हें किसी पद की चाहत नहीं है। 10 मार्च को उन्होंने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए। मंदिर निर्माण से बेहद खुशी है। इसलिए भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


...तब भी ऐसा ही हुआ था
पूर्व एमएलसी 25 अगस्त 2011 को सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। फिर 17 जून 2016 को पूर्व एमएलसी भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। इससे ठीक एक दिन पहले वो भाजपा के कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम में शामिल थे।
विज्ञापन


वर्जन..
2012 में भी पूर्व एमएलसी सपा को धोखा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इस बार भी उन्होंने पार्टी को धोखा दिया है। उनके जाने से पार्टी पर कुछ असर नहीं पड़ेगा। - बृजेंद्र सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें