फेसबुक अकाउंट हैक कर रिश्तेदारों और परिचितों को संदेश भेजकर ठगी वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। इस गिरोह के सदस्य पिछले पंद्रह दिनों के भीतर पचास से अधिक लोगों से रुपये ले चुके हैं। पीड़ितों में नेता और पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
ताजा मामला कोतवाली के तिलयानी बजरिया के रहने वाले सिंचाई कर्मी सोहेल का है। उनकी आईडी हैक कर दोस्त से पेटीएम से पंद्रह हजार रुपये अकाउंट में मंगा लिए।