फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग बनी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वालियर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग बनी मुसीबत
विज्ञापन

झांसी। ग्वालियर मार्ग पर रेलवे की क्रॉसिंग वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सोमवार की सुबह दस बजे क्रॉसिंग बंद होने पर एक के बाद एक मालगाड़ी समेत चार ट्रेनें गुजरीं। इससे क्रॉसिंग गेट पर जाम लग गया। एक घंटे तक जाम में फंसे लोग पसीने से सराबोर हो गए।
सोमवार की सुबह दस बजे ट्रेन पास कराने के लिए क्रॉसिंग बंद की गई। पहले अप ट्रैक से ट्रेन गुजरी। थोड़ी देर बाद ही डाउन ट्रैक पर ट्रेन आ गई। इससे करीब 20 मिनट बाद क्रॉसिंग गेट खोला गया, मगर तब सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी। क्रॉसिंग खुलते ही आगे निकलने की होड़ में वाहन आमने - सामने आ गए और जाम लग गया। कुछ देर में ही दोबारा ट्रेन गुजरने की सूचना आ गई। इस पर गेटमैन ने फिर फाटक को बंद कर दिया। इस बार भी दो गाड़ियां पास र्हुइं। इससे दोनों तरफ सड़क पर और लंबी कतार लग गईं। फाटक खुलते ही दोबारा वही जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि ग्वालियर मार्ग स्थित क्रॉसिंग ट्रेनों के आवागमन की वजह से 24 में 14 घंटे बंद रहती है। इस मार्ग पर वाहनों का काफी आवागमन है। उन्नाव - बालाजी मार्ग नया बनने के बाद से आवागमन और बढ़ गया है। इससे क्रॉसिंग पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। डबल ट्रैक पर यातायात चालू होने से दिक्कत और बढ़ गई है। यहां ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव तीन साल से प्रदेश सरकार के पास फाइल में फंसा है। रेलवे ने प्रस्तावित ओवरब्रिज के लिए स्वीकृति दे रखी है, लेकिन राज्य सरकार की मुहर लगना अभी बाकी है। संबंधित विभागों के इस्टीमेट की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। छह सौ मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए सौ करोड़ रुपये का बजट मांगा गया है।
विज्ञापन

एक माह में गुजरते हैं 1.85 लाख वाहन
शासन को भेजे गए प्रस्ताव के साथ रेलवे का ट्रैफिक ट्रेन व्हीकल यूनिट का सर्वे भी शामिल किया गया। रेलवे हर तीन साल के अंतराल में रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने वाले वाहनों का सर्वे कराता है। 24 घंटे में रेलवे क्रॉसिंग से कितने वाहन गुजरे (पैदल यात्री को छोड़कर), यहां तक कि साइकिल सवार को भी सर्वे में जोड़ा जाता है। प्रस्ताव में सर्वे का हवाला देते हुए बताया गया कि अभी इस क्रॉसिंग से एक महीने में 1.85 लाख वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें