फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर रोड क्रासिंग पर लगे पीआरडी जवान, नहीं लग रहा जाम

विज्ञापन
ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर लगाए गए पीआरडी जवान।
विज्ञापन
झांसी। ग्वालियर रोड क्रासिंग पर ट्रेन के निकलने के बाद लगने वाले जाम की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। पुलिस, प्रशासन ने इस समस्या को संज्ञान में लेने के बाद यहां पर दो पालियों में पीआरडी जवानों की तैनाती कर दी है। यह जवान वाहनों को कतार में खड़ा करवाते हैं, जिससे क्रासिंग गेट खुलने पर जाम की समस्या नहीं बनती।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग से सवारी व मालगाड़ियों की लगातार आवाजाही बनी रहती है, जिससे ये क्रॉसिंग चौबीस में से लगभग चौदह घंटे बंद रहती है। हर बार क्रॉसिंग के बंद होने पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। क्रॉसिंग खुलने पर जल्दबाजी में गाड़ियां आमने-सामने आ जाती हैं, जिससे जाम लग जाता है। यातायात व्यवस्था के नियंत्रण के लिए पुलिस की ओर से भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे समस्या और भी बड़ी हुई है। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। परिणामस्वरूप पुलिस प्रशासन ने यहां पर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे व दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक दो पालियों में पीआरडी जवानों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें