फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से गायब मिले गुरु जी तो होगी कार्रवाई

Sat, 18 Jul 2015 12:43 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल न जाने वाले गुरु जी पर सीडीओ ने शिकंजा कस दिया है। उन्होंने शैक्षिक गुुणवत्ता उन्नयन का बीड़ा अपने हाथ ले लिया है। जिसके मद्देनजर बीडीओ, बीएसए व बीईओ को विद्यालयों में शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थित दर्ज कराने के लिए औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में गायब मिलने वाले शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के शैक्षिक उन्नयन के लिए शासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों का मन स्कूल में लगा रहे इसके लिए मिड डे मील योजना संचालित किया जा रहा है। शिक्षकों के समय से स्कूल नहीं आने से अभिभावकों का सरकारी स्कूलों से मोह भंग हो रहा है। जबकि, बच्चों का नामांकन अधिक से अधिक सरकारी स्कूलों में कराने के लिए शासन व प्रशासन जोर दे रहा है। बावजूद शिक्षक लापरवाही बरत रहे हैं। सीडीओ को ग्रामीण क्षेत्रोें से शिकायत प्राप्त हो रही है कि शिक्षक समय से स्कूल नहीं जा रहे हैं। इससे स्कूलों की शैक्षिक व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। स्कूल से गायब रहने और समय से न पहुंचने वाले शिक्षकों की प्रवृत्ति में सुधार लाने के लिए सीडीओ ने सभी ब्लॉक के  बीडीओ, बीएसए व बीईओ को निर्देशित किया है कि विद्यालयों में शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थित दर्ज कराने के लिए औचक निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच करें तथा प्रगति रिपोर्ट कार्यालय भेजें। निरीक्षण के समय गायब मिलने वाले शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्ट जारी करने को भी कहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों से अभिभावकों की शिकायतें मिल रहीं हैं कि शिक्षक मनमाने समय पर विद्यालय पहुंच रहे हैं, जिससे पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही कई शिक्षक बिना सूचना दिए ही गैरहाजिर रहते हैं। बीएसए व अन्य अधिकारियों को औचक निरीक्षण के निर्देश दे दिए हैं। गैरहाजिर मिलने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें