फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरसराय और बामौर में टिड्डी दल का फिर हमला

विज्ञापन
टिड्डीदल - फोटो : ????????
विज्ञापन
झांसी। गुरसराय और बामौर ब्लॉक के 18 गांवों में शनिवार को फिर से टिड्डियों ने धावा बोला। हालांकि यह दल पहले आए टिड्डी दल से काफी छोटा था। टिड्डियों ने वहां मौजूद पेड़-पौधों को काफी नुकसान पहुंचाया। कृषि अधिकारियों की टीम ने इनकी रोकथाम के लिए देर-रात अभियान चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

झांसी में पिछले करीब एक माह से टिड्डियाें का आतंक बना हुआ है। शनिवार को हमीरपुर एवं जालौन की ओर से टिड्डियों के दल दो दल ने यहां धावा बोल दिया। टिड्डी दल बामौर के परींदा, पठा, भदरवारा के अलावा गुरसराय के बेला, भवारी आदि इलाकों तक नजर आया। कृषि अधिकारियों के मुताबिक दोनों दल करीब एक किलोमीटर लंबा था। टिड्डियों के पहुंचते ही किसानों के बीच हड़कंप मच गया। पूरे दल के साथ किसान बाहर निकल आए। उन्होंने बर्तन, ढोल आदि बजाकर उनको भगाने की कोशिश की। जिस भी जगह टिड्डियां गईं वहां हरे पेड़-पौधों को काफी नुकसान पहुंचाया। इनमें आम, महुआ, कटहल समेत कई फलदायक वृक्षों को नुकसान पहुंचा। यहां सब्जियों को भी टिड्डियों ने काफी नुकसान पहुंचाया है। डीडी कृषि कमल कटियार के मुताबिक टिड्डियाें के यहां रुकने पर इनके खात्मे के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें